करछना: बेला चौराहे के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात पुरुष का अधजला शव,मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के बेला चौराहे के पास बोल बम स्टेशन के समीप झाड़ियां में अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला है, अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से जांच पड़ताल की गई लेकिन मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है,पुलिस जांच में जुटी है।