सोरांव: नवाबगंज थाना प्रभारी पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप, पुलिस और परिजनों के बीच नोंकझोंक का वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए मारपीट के मामले में परिजनों ने थाना प्रभारी नवाबजंज पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। जिसको लेकर नाराज परिजनों ने बुधवार की रात लगभग 2 बजे थाने पहुंचे । थाना प्रभारी ने कार्रवाई की मांग की। और एक पक्षी कार्रवाई का आरोप लगाया। जिसको लेकर थाना प्रभारी व परिजनों के बीच नोंकझोंक हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है