बछवाड़ा प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में भूमि संबंधित विवाद के निपटारों के लिए शनिवार को अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जहां दो मामले का निष्पादन कर 6 मामला लंबित है। साथ ही, थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए फरियादियों ने जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित आवेदन दिए।
इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जहां भूमि विवाद संबंधित मामलों पर सुनवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार में दोनों पक्षों के दस्तावेजों का आकलन कर दो मामलों का निष्पादन किया गया है और 6 मामले लंबित है। जिसकी जांच कर अगले शनिवार को सुनवाई की जाएगी।
मौके पर एसआई नागेंद्र सिंह सहित राजस्व कर्मी, ग्रामीण चौकीदार और फरियादी मौजूद थे।
Bachhwara, Begusarai | Nov 28, 2026