टीकमगढ़: लैला मजनू अभियान: पुलिस ने पीजी कॉलेज के पास दो लड़कों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज के आसपास संदिग्ध स्थानो पर घूम रहे मजनुओं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान महिला थाना पुलिस द्वारा घूमने का वैद्य कारण न बता पाने पर दो लड़कों पर कार्यवाही की गई है।