टीकमगढ़: गांधी चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विगत दिनों मीडिया एवं सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीकमगढ़ शहर की गांधी चौराहे पर कुछ लड़के एक लड़के के साथ मारपीट कर रहे थे। वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्यवाही की है। कोतवाली पुलिस द्वारा इस घटना के दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।