टीकमगढ़: भाजपा नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की, प्रदेश सरकार को बताया विफल
शहर के रेस्ट हाउस मे कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और खजुराहो के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है लेकिन भाजपा नेताओं ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हे पूरा नही किया जा रहा है।