मेरठ के होटल में भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर खाक
मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित अविका होटल में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटें देखकर होटल में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान होटल परिसर में खड़ी दो गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
#Meerut #MeerutNews #HotelFire #FireIncident #BreakingNews
Pune City, Pune | Sep 12, 2026