बक्सर जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र के बनारपुर गांव में गुरुवार को मातम पसर गया, जब दुबई में मजदूरी करने गया 22 वर्षीय धनजी चौधरी 10 महीने बाद ताबूत में लौटा। चार भाइयों में सबसे बड़ा धनजी, परिवार की गरीबी दूर करने और पक्का मकान बनाने का सपना लेकर नवंबर 2025 में दुबई गया था। पिता शंभू चौधरी मछली बेचकर परिवार पालते हैं, पूरा परिवार आज भी घास-फूस की झोपड़ी मे है