मझोली: ग्राम हटौली में दादी-नातिन को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल, जबलपुर रेफर
ग्राम हटौली में शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पर बस का इंतजार कर रही दादी और नातिन को एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी बताया जाता है कि लोडिंग ऑटो में सिलेंडर भरे थे और कल्लो बाई अपनी नातिन रागिनी के साथ बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान लोडिंग ऑटो बेकाबू हो गया और उसने उन्हें टक्कर मार दी जिससे कल्लो बाई की मौत हो गई।