Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति, श्रीमती बंदना पाण्डेय ने "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार और समाज बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके पालन-पोषण, शिक्षा एवं विकास पर विशेष ध्यान देता है, उसी प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा इनके बिना स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर समस्या बनकर उभरी हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए देशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी, एमटीएस गौतम रविदास, नवीन्द्र दास सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Lakhisarai, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
लखीसराय।

दिनांक – 06 जून, 2026

आज जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा जिले के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेना था, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है।

सभी अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्था को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस निरीक्षण में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, लखीसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक – 06 जून, 2026 आज जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा जिले के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेना था, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहें। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है। सभी अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्था को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस निरीक्षण में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, लखीसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 5, 2026

Lakhisarai, Bihar | Jun 5, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ । 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में आज दिनांक 05-06-2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के नेतृत्व में यह किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय लखीसराय श्री पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती सीमा भारतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम श्री राजन कुमार,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सबजज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू, डालसा सचिव  श्री विधानन्द सागर एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार एवं सचिव श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं लखीसराय ने इस दौरान संदेश दिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा रखे एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में आज दिनांक 05-06-2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के नेतृत्व में यह किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय लखीसराय श्री पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती सीमा भारतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम श्री राजन कुमार,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सबजज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू, डालसा सचिव श्री विधानन्द सागर एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार एवं सचिव श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं लखीसराय ने इस दौरान संदेश दिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा रखे एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाए।

Lakhisarai, Bihar | Jun 5, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली, पौधारोपण, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखीसराय जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत जिले के विभिन्न पदाधिकारियों, वन विभाग के कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यापीठ से परिया पोखर तक साइकिल रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा प्रदूषण नियंत्रण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

रैली के उपरांत परिया पोखर एवं समाहरणालय परिसर स्थित न्यायालय (कोर्ट) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-संकल्प एवं जागरूकता संदेश के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार,  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभुनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, नगर परिषद सभा पति श्री अरविन्द पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय श्री प्रभात रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, ,  वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल, वनरक्षी सहित अन्य वनकर्मी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली, पौधारोपण, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखीसराय जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत जिले के विभिन्न पदाधिकारियों, वन विभाग के कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यापीठ से परिया पोखर तक साइकिल रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा प्रदूषण नियंत्रण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। रैली के उपरांत परिया पोखर एवं समाहरणालय परिसर स्थित न्यायालय (कोर्ट) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-संकल्प एवं जागरूकता संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभुनाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, नगर परिषद सभा पति श्री अरविन्द पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय श्री प्रभात रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, , वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल, वनरक्षी सहित अन्य वनकर्मी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 5, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति, श्रीमती बंदना पाण्डेय ने "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार और समाज बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके पालन-पोषण, शिक्षा एवं विकास पर विशेष ध्यान देता है, उसी प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा इनके बिना स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर समस्या बनकर उभरी हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए देशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी, एमटीएस गौतम रविदास, नवीन्द्र दास सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। - Lakhisarai News