जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में आज दिनांक 05-06-2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के नेतृत्व में यह किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय लखीसराय श्री पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती सीमा भारतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम श्री राजन कुमार,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सबजज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू, डालसा सचिव श्री विधानन्द सागर एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार एवं सचिव श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं लखीसराय ने इस दौरान संदेश दिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा रखे एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाए।