डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत स्थित कुमड़ाशोल फुटबॉल मैदान में सुभाषिणी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत भैया-बहनों ने चंदन का टीका लगाकर, स्वागत गीत गाते हुए मंच तक लाकर तथा शाल ओढ़ाकर किया।