सिरसागंज: नगर में करवाचौथ पर सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु की कामना की, रखा निर्जला व्रत
पति पत्नी के प्रेम के प्रतीक पावन पर्व करवाचौथ परंपरागत ढंग से सिरसागंज समूचे नगर में बड़े ही प्रेम व निष्ठा से मनाया गया, सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर चांद का दीदार करते हुए अपने पति की दीर्घायु की भगवान से कामना की, वहीं इस बार महिलाओं को चांद का पिया संग दीदार करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, मौसम में हुए बदलाव से चांद बादलों की ओट में छिपा रहा।