उज्जैन: रामघाट पर पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई त्रिशूल शिवगण वाहिनी की 'शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा', 550 किमी के सफर में नदी संरक्षण का संदेश देंगे संत
मां शिप्रा को सदानीरा, प्रवाहमान और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ त्रिशूल शिवगण वाहिनी की चार दिवसीय 'शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा' का शनिवार को रामघाट से विधिवत शुभारंभ हुआ। संतों और महंतों की उपस्थिति में मां शिप्रा का पूजन-अर्चन करने के बाद वाहिनी के सदस्य वाहनों में सवार होकर 550 किलोमीटर के सफर पर रवाना हुए।
वाहिनी के संस्थापक पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी और पं. आदित्य नागर ने बताया कि दिन-रात के कुल आठ पड़ावों से गुजरते हुए यात्री पहले उद्गम स्थल केवडेश्वर पहुंचेंगे और फिर नदी के दूसरे किनारे से यात्रा करते हुए संगम स्थल सिपावरा जाएंगे। राजस्थान के चौमहला होते हुए यह यात्रा 24 नवंबर को वापस उज्जैन लौटेगी, जिस दौरान प्रत्येक पड़ाव पर धर्म संसद आयोजित कर ग्रामीणों व नागरिकों को मां शिप्रा क�