चरपोखरी: इस्लामगंज में एक बार फिर चली गोली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
चरपोखरी थाना क्षेत्र के इसलामगंज मोहल्ले में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां पर सूखा नशा का विरोध करने पर युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के इसलामगंज मोहल्ला वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद इस्लाम सिद्दीकी के पुत्र मोहम्मद सफी के रूप में हुई है। वह सुख नशा का विरोध कर रहा था।