चरपोखरी: चरपोखरी में गूंजा समरसता का संदेश, संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
चरपोखरी में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुबह 11 बजे के करीब समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई यह यात्रा चरपोखरी बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने