*आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को आत्मा, लखीसराय के तत्वावधान में उप परियोजना निदेजीशक, आत्मा के द्वारा जिले के सूरजगढ़ा प्रखंड में संचालित विभिन्न प्रत्यक्षण एवं पाठशाला कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पाठशाला संचालकों एवं प्रत्यक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे कृषकों से कार्यक्रम के क्रियान्वयन, प्राप्त लाभ एवं व्यावहारिक अनुभवों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। कृषकों द्वारा अपनाई जा रही तकनीकों, कार्यक्रम से प्राप्त लाभ तथा कृषि कार्य में उसके उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली गई।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान कृषकों एवं पाठशाला संचालकों को कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन, तकनीकी जानकारी के प्रभावी उपयोग, नियमित निगरानी एवं प्रत्यक्षण की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।