वन्य प्राणियों द्वारा फसल एवं जान-माल की क्षति पर लाभुकों को दी गई क्षतिपूर्ति राशि
वर्ष 2026 में वन्य प्राणियों द्वारा फसल एवं जान-माल को हुई क्षति के मद्देनजर वन विभाग द्वारा नियमानुसार प्रभावित लाभुकों को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई गई है। वन्य प्राणियों के कारण होने वाली क्षति से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने तथा उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई के उद्देश्य से निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा,बोड़न कोड़ा, ग्राम दुग्धम को मवेशी/बैल की क्षति के लिए ₹24,000 की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई है।
बजरंगी महतो, ग्राम-पोस्ट धीरा, प्रखंड हलसी, जिला लखीसराय को फसल/क्षति के एवज में ₹47,800 की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई है। इसी प्रकार अशोक कुमार, ग्राम शिवसोना को ₹63,000 तथा नागेश्वर यादव, शिवसोना को ₹1,25,500 की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है।
वन विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वन्य प्राणियों से संबंधित किसी भी प्रकार की क्षति की स्थिति में इसकी सूचना संबंधित वन विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल दें, ताकि स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। विभाग द्वारा वन्य प्राणियों एवं आमजन के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने तथा प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
1 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 28, 2026