दिनांक 27.9.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लखीसराय की ओर से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लखीसराय के मार्गदर्शन में लखीसराय जिले के अलग-अलग स्थान पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पर्यटन स्थल श्रृंगी ऋषि धाम, जलप्पा स्थान ,अशोक धाम, बड़हिया स्थित बाला त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर स्थल पर पर कार्यक्रम किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत, बाल श्रम मुक्त भारत अभियान एवं बाल हितैषी कानूनी सेवा योजना को लेकर भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। डालसा सचिव विधानंद सागर ने जिले में स्थित श्रृंगी ऋषि धाम पर हुए कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता रामानुज पांडेय ,अशोक कुमार ठाकुर पीएलबी पंकज कुमार भारती, कन्हैया कुमार, आरती कुमारी एवं अन्य हितधारी प्रतिनिधि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाजसेवी सकलदेव बिंद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सचिव विधानंद सागर ने पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को बढ़ाने हेतु प्रशासन एवं पुलिस महकमा से आह्वान किया । पहुंच मार्ग को और भी बेहतर बनाने की जरूरत बताई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल श्रम मुक्त भारत अभियान एवं बाल हितैषी कानूनी सेवा योजना को अक्षरशः धरातल पर उतारने हेतु व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही। इस संबंध में बताया कि सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना का इस हेतु तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। बाल हितेषी कानूनी सेवा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में पैनल अधिवक्तागण अपने संबोधन में कानूनी प्रावधान, योजनाओं एवं आ रही समस्याओं के बारे में बताया एवं इस संबंध में हो रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताया ।