सांगानेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सिंगापुर के प्रतिनिधि दल ने की शिष्टाचार मुलाकात
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को सिंगापुर के प्रतिनिधि दल ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा पहुंचने पर सिंगापुर से आए सभी प्रतिनिधियों की 'अतिथि देवो भवः' की परम्परा से तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर अगवानी की। देवनानी ने प्रतिनिधि मंडल नेता वरिष्ठ राज्य मंत्री जेबिल पुथुचेरी को राजस्थान विधानसभा भवन की प्रतिकृति भेंट कर अभिवादन किया।