सांगानेर: शासन सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने गुरुवार को शासन सचिवालय में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए नाम जोड़ने के क्रम में नव मतदाताओं को विशेष रूप से लक्षित किया जाए। युवाओं को मतदाता सूचियों मे जोड़े।