सांगानेर: विश्व बाल दिवस पर अल्बर्ट हॉल में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ
विश्व बाल दिवस पर अल्बर्ट हॉल पर मंत्री अविनाश गहलोत ने किया पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।20 नवंबर को हर साल विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। ऐसे में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की ओर से विश्व बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि रहे।