सांगानेर: भाजपा की रीति और नीति को समझने के लिए सिंगापुर का डेलिगेशन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा
विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बीजेपी की रीति और नीति को समझने के लिए सिंगापुर डेलीगेशन बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, सांसद घनश्याम तिवाडी, भाजपा पदाधिकारियों ने राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक और पुष्प गुच्छ भेंटकर कार्यालय में सिंगापुर डेलीगेशन का स्वागत किया।