सांगानेर: नगर निगम ग्रेटर सीफार और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित
नगर निगम ग्रेटर, सीफार, यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आयुक्त रूकमणि रियाड़ द्वारा 80 से अधिक सफाई कर्मचारियों एवं सीवर मैन हॉल सफाई कार्य में नियोजित सफाई कर्मचारियों को सात तरह के सुरक्षा उपकरणों का पीपीई किट दिया गया। आयुक्त ने रिफलेक्टर जैकेट को पहनना गर्व बताया।