सांगानेर: जयपुर कमिश्नरेट की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बदायूं, यूपी में बावरिया गैंग के मुख्य सरगना घनश्याम को किया गिरफ्तार
जयपुर पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदायू यूपी में बावरिया गैंग का मुख्य सरगना घनश्याम उर्फ श्याम गिरफ्तार किया।आरोपी पर 25000 का ईनाम घोषित किया हुआ था।पिछले 8 सालों से लगातार आरोपी फरार चल रहा था।अंतर राज्य लूट, डकैती,नकबजनी,हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में फरार चल रहा था।एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर कारवाई की।