सरैया: पोखरैरा में सड़क हादसा, ऑटो पलटने से 5 लोग गंभीर घायल
पोखरैरा में सोमवार को सड़क हादसे में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है