फिरोजाबाद - सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
बैठक में कृषि विभाग - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 2 लाख 75 हजार 306 किसानों को 23 किस्तों में 756.66 करोड़ रुपए DBT के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। वर्ष 2026-27 में अगस्त तक 3700 मृदा नमूनों में से 3265 का विश्लेषण कर 2985 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।
राजस्व विभाग में - 750 गांवों में चूना मार्किंग व ड्रोन सर्वे पूर्ण, 1,10,219 घरौनियों का वितरण। भू-अभिलेख कंप्यूटरीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण। प्रत्येक पंचायत भवन में पंचायत सचिव को लेखपाल के साथ बैठाने की व्यवस्था, ताकि किसानों को भटकना न पड़े।
स्वास्थ्य विभाग में - PHC/CHC पर चिकित्सकों की कमी दूर करने और 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश।
जल जीवन मिशन में - पुरानी पेयजल टंकियों का पुनर्निर्माण और पाइपलाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश। विधायक सचिन यादव ने जसराना में बंद टंकियों को चालू करने की मांग उठाई।
अन्य निर्देश -
- लघु सिंचाई - अधिक चेकडैम और तालाबों पर बाउंड्री वॉल।
- शिक्षा - विलय प्रक्रिया का पालन।
- परिवहन - बसों को चौराहे पर नहीं, बस स्टैंड पर खड़ा करने के निर्देश।
- विद्युत - जर्जर तारों को ठीक करने और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि।
- क्रीड़ा - अलहदादपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियां शुरू करने के निर्देश।
अध्यक्ष अक्षय यादव ने कहा - नारखी में सांसद निधि से अंबेडकर पार्क निर्माण शीघ्र कराया जाए। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लगातार छापेमारी हो और बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
अंत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
बैठक में विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा, विधायक सिरसागंज सर्वेश यादव, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख हाथवंत सुरेश यादव, सदस्य दिलीप यादव, विजय आर्या, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी कल्पना जयसवाल, अपर जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी।
#Firozabad #AkshayYadav #DishaMeeting #CollectorateFirozabad #DMFirozabad #Development #DDMNewsUP
---