फिरोजाबाद - यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: 55 ऑटो का चालान, नाबालिगों के 10 ई-रिक्शा किए सीज
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
कार्रवाई का विवरण -
- मानक से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे 55 ऑटो के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
- जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा शिकोहाबाद, सुभाष चौराहा शिकोहाबाद और टूंडला चौराहा पर दोनों ओर 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सभी को निर्धारित स्थान पर ही खड़े होने के निर्देश दिए गए।
- नाबालिग बच्चों द्वारा चलाए जा रहे 10 ई-रिक्शा को सीज किया गया और भविष्य में नाबालिग से ई-रिक्शा न चलवाने की कड़ी चेतावनी दी गई।
इससे पहले कल 09-09-2026 को भी यातायात पुलिस ने 28 ऑटो का चालान और नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे 12 ई-रिक्शा सीज किए थे।
फिरोजाबाद यातायात पुलिस की अपील - निर्धारित क्षमता में ही सवारी बैठाएं, वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।
#Firozabad #FirozabadPolice #TrafficPolice #FirozabadTraffic #AutoChallan #ERickshawSeized #UPPolice #DDMNewsUP