पटियाली: नरदोली के युवक के खाते से हैकरों ने उड़ाए हजारों रुपये, मदद की गुहार
जनपद कासगंज के सिंकन्द्रपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नरदोली के रहने वाले एक युवक के खाते से हैकरों ने हजारों रुपये उड़ा दिए,घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश फाख्ता हो गए ,पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर काल किया थाने में भी पुलिस को सूचना दी ,पीड़ित ने पैसे वापस मंगाने के गुहार लगाई है।