पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने शासन के तय समय के बाद अवैध शराब बिक्री कर रहे कर्मचारी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शासन के द्वारा तय समय के बाद अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही गुरुवार को अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।