पिंड्रा: पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने जहर खाकर दी जान, चोलापुर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
वाराणसी में बुधवार को चोलापुर थाने की पुलिस ने जगदीशपुर गांव से अभियुक्त ओमप्रकाश राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पत्नी से मारपीट किए जाने और इससे परेशान होकर पत्नी के द्वारा जहर खाकर जान दिए जाने का आरोप है। मृतिका की भाई की शिकायत पर अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।