पिंड्रा: हरहुआ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में खाने की लूट, बाराती और घराती बिना खाना खाए लौटे, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी में गुरुवार को हरहुआ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान खाने की लूट मच गई। दअरसल अव्यवस्था की वजह से समारोह में आए लोगों को खाना नहीं मिला, ऐसे में लोग खुद खाने पर टूट पड़े। जिनके हाथ जो लगा वहीं खाना लेकर खाने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।