बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने हर रोज की तरह 9 सितंबर को भी अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इस मौके पर सरपंच गुरविंदर गधोला, रामकुमार गुर्जर, टोनी गुर्जर, अभिषेक शर्मा, सौरभ शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, चुहड़ गुर्जर, रामदास सैनी और घनश्याम शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
दल ने गांव गधोला, लंडोरा, रामपुर, पहाड़ीपुर, पिंजोरा, तलाकौर और रसूलपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि जनता के सुख-दुख में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है। वे लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनते हैं तथा हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के साथ जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और आगे भी यह जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।
हल्का सढ़ौरा आपका अपना बृजपाल छप्पर।