महादेव डिफेंस अकादमी का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने पर दिया जोर...
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पत्राड़े में महादेव डिफेंस अकादमी का शुभारंभ किया गया। आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने अकादमी का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर योगेंद्र राणा ने अकादमी के कोच गौरव शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना भी विकसित होगी।
योगेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।