इस्माइलपुर में कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने की ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर किया संवाद
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर में कांग्रेस नेता उमेश बुबका का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में उन्होंने गांव इस्माइलपुर पहुंचकर ग्रामीणों और अपने साथियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उमेश बुबका ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उमेश बुबका ने कहा कि अपनों का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास और ऊर्जा के साथ जनसेवा का संकल्प लेकर क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाने का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उमेश बुबका का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा।