4 अक्टूबर को यमुनानगर में होगी विशाल किसान महापंचायत, राकेश टिकैत करेंगे नेतृत्व
राष्ट्रीय कदम न्यूज़ | यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने जानकारी दी कि 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पंचकूला-सहारनपुर हाईवे स्थित रेस्ट एरिया, औरंगाबाद में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में गन्ने के रेट, मंडियों में धान खरीद, बिजली, खाद-बीज की समस्याएं और यमुनानगर-रादौर सड़क जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सुभाष गुर्जर ने कहा कि यदि 30 सितंबर तक यमुनानगर-रादौर सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो 4 अक्टूबर की महापंचायत में बड़ा और कड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महापंचायत की तैयारियों के लिए प्रत्येक ब्लॉक में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों के साथ महापं�