🚨 हल्द्वानी में RTO का सख्त एक्शन, मोटर पार्ट्स दुकानों पर चलाया जांच अभियान
हल्द्वानी में मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन को लेकर आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने तिकोनिया स्थित वर्कशॉप लाइन में मोटर पार्ट्स की दुकानों पर जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दुकानों में काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जैसी प्रतिबंधित सामग्री की जांच की गई। इस दौरान कुछ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।
हालांकि, जांच अभियान के दौरान अधिकांश दुकानें बंद मिलीं, जिसके चलते विभाग को अपनी कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
इस दौरान मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा ने व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किए जाने की बात कही।
वहीं, आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन किसी भी कीमत पर
Haldwani, Nainital | Nov 17, 2026