हल्द्वानी: डिलीवरी के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत से मचा बवाल, PSP अस्पताल पर गंभीर आरोप; बहन ने सुनाई आपबीती, अस्पताल सील करने की मांग
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित PSP निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह से ही अस्पताल के बाहर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।
मृतका की पहचान अर्शदीप कौर (25), निवासी सिद्धार्थ सिटी, देवलचौड़ के रूप में हुई है। उनके भाई आकाशदीप के अनुसार, 11 नवंबर की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर अर्शदीप को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और ईसीजी जैसी जरूरी जांच कराए बिना ही ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद अर्शदीप ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि उन्हें सामान्य �