शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वो भीड़ में बेटी और बीवी को बचाते भी दिखे और गणेश भगवान का आशीर्वाद भी लिया। उनके कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ गणेश चतुर्थी के जश्न के दौरान मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख, सुहाना और गौरी सुरक्षाकर्मियों के घेरे में भीड़ के बीच से होते हुए पंडाल तक पहुंचे। उनके साथ शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं।
Korba, Korba | Sep 21, 2026