साउथ-बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' से विद्या बालन की पहली झलक सामने आई है जो काफी इम्रेसिव नजर आ रही। इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार कितना दमदार होगा, इसकी बस एक झलक इस फर्स्ट लुक से ही मिल रही है। बताया जा रहा है कि 'जेलर 2' में विद्या बालन मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका में दिखने वाली हैं।
बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन 'कांता' नाम का किरदार निभाने जा रही हैं। उनकी इस पहली झलक में विद्या नीली साड़ी और छोटे बालों में हाथ में जलती हुई सिगरेट लिए खड़ी हैं।
विद्या बालन के लुक के टीजर ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो क्लिप में उनका बेबाक अंदाज, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ाते हुए विद्या आगे बढ़ती दिखाई देती हैं। इसी के साथ इस वीडियो के बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार म्यूजिक है, जिससे फिल्म का ये सीन और भी इंटेंस नजर आ रहा।
Korba, Korba | Sep 21, 2026