‘हेलो डीएम सर… बारिश में रास्ता डूब जाता है। स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है। हम दो बहने हैं, मेरे पापा सीआरपीएफ में हैं और हम स्कूल जाते समय गिर जाते हैं। नया रास्ता बनवा दीजिए।’ मऊ में आठ साल की काव्या और चार साल की तृषा की यह अपील इन दिनों चर्चा में है। दोनों बच्चियों ने वीडियो के जरिए जिलाधिकारी के सामने अपने घर से स्कूल तक आने-जाने में होने वाली परेशानी बताई है। जिसको लेकर इस समय मामला काफी चर्चा में है।
दरअसल, अभी कुछ दिनों पूर्व ही मऊ की ही एक छात्रा सामरा नाज की अपील पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते का निर्माण कराया था। ऐसे में अब इन दोनों बच्चियों की भावुक अपील को सुनकर सुनकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि क्या जिलाधिकारी मऊ समारा नाज की तरह ही इन दोनों बच्चियों की भावुक अपील को सुनकर समाधान करेंगे। मामला नगर पालिका परिषद मऊ के वार्ड नंबर सात स्थित विवेकानंद कॉलोनी का बताया जा रहा है। काव्या और तृषा सीआरपीएफ ज
Korba, Korba | Sep 21, 2026