Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
jbnewskorba
फिल्म 'The Vvaan - Force Of The Forrest' की कास्ट से मिले सीएम सम्राट चौधरी #TheVvaan #SiddharthMalhotra #TamanaahBhatia
Korba, Korba
| Sep 21, 2026
#thevvaan
#siddharthmalhotra
#tamanaahbhatia
MORE NEWS
महाराष्ट्र के BJP मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं स्वीडन में सांसद ◆ उन्होंने स्टॉकहोम सिटी से चुनाव जीता है, वे ग्रीन पार्टी की नेता हैं ◆ नीला स्वीडन की 349 सदस्यों वाली संसद की सदस्य बन गई हैं #NilaVikhePatil | Nila Vikhe Patil | #Sweden | Sweden | Radhakrishna E. Vikhepatil
Korba, Korba | Sep 21, 2026
जब आप मध्य प्रदेश के विभिन्न पुरातात्विक संग्रहालयों में रखी गई इन प्राचीन मूर्तियों के सामने खड़े होते हैं, तो ऐसा महसूस होता है मानो पत्थर भी जीवंत हो उठा हो। सातवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच के कालखंड में तराशी गईं भगवान गणेश की ये पांच दुर्लभ प्रतिमाएं इस बात की गवाही देती हैं कि हमारे प्राचीन शिल्पकारों ने हाथी के सिर वाले इस देवता की कल्पना कितनी अनूठी और कल्पनाशील तरीके से की थी। मंदसौर से लेकर उज्जैन और ग्वालियर तक फैली इन मूर्तियों में गजानन का हर रूप अपने आप में एक अलग कहानी कहता है। #MadhyaPradesh #ViralNews
Korba, Korba | Sep 21, 2026
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वो भीड़ में बेटी और बीवी को बचाते भी दिखे और गणेश भगवान का आशीर्वाद भी लिया। उनके कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ गणेश चतुर्थी के जश्न के दौरान मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख, सुहाना और गौरी सुरक्षाकर्मियों के घेरे में भीड़ के बीच से होते हुए पंडाल तक पहुंचे। उनके साथ शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं।
Korba, Korba | Sep 21, 2026
साउथ-बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' से विद्या बालन की पहली झलक सामने आई है जो काफी इम्रेसिव नजर आ रही। इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार कितना दमदार होगा, इसकी बस एक झलक इस फर्स्ट लुक से ही मिल रही है। बताया जा रहा है कि 'जेलर 2' में विद्या बालन मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका में दिखने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन 'कांता' नाम का किरदार निभाने जा रही हैं। उनकी इस पहली झलक में विद्या नीली साड़ी और छोटे बालों में हाथ में जलती हुई सिगरेट लिए खड़ी हैं। विद्या बालन के लुक के टीजर ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो क्लिप में उनका बेबाक अंदाज, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ाते हुए विद्या आगे बढ़ती दिखाई देती हैं। इसी के साथ इस वीडियो के बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार म्यूजिक है, जिससे फिल्म का ये सीन और भी इंटेंस नजर आ रहा।
Korba, Korba | Sep 21, 2026
‘हेलो डीएम सर… बारिश में रास्ता डूब जाता है। स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है। हम दो बहने हैं, मेरे पापा सीआरपीएफ में हैं और हम स्कूल जाते समय गिर जाते हैं। नया रास्ता बनवा दीजिए।’ मऊ में आठ साल की काव्या और चार साल की तृषा की यह अपील इन दिनों चर्चा में है। दोनों बच्चियों ने वीडियो के जरिए जिलाधिकारी के सामने अपने घर से स्कूल तक आने-जाने में होने वाली परेशानी बताई है। जिसको लेकर इस समय मामला काफी चर्चा में है। दरअसल, अभी कुछ दिनों पूर्व ही मऊ की ही एक छात्रा सामरा नाज की अपील पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते का निर्माण कराया था। ऐसे में अब इन दोनों बच्चियों की भावुक अपील को सुनकर सुनकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि क्या जिलाधिकारी मऊ समारा नाज की तरह ही इन दोनों बच्चियों की भावुक अपील को सुनकर समाधान करेंगे। मामला नगर पालिका परिषद मऊ के वार्ड नंबर सात स्थित विवेकानंद कॉलोनी का बताया जा रहा है। काव्या और तृषा सीआरपीएफ ज
Korba, Korba | Sep 21, 2026
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए डिफेंस समझौते ने इस्लामाबाद की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एक रिपोर्ट दावा करती है कि रक्षा प्रतिबद्धताओं के कारण देश मध्य-पूर्व संघर्ष में फंस सकता है। यमन में रियाद और ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ने से सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर दबाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान का यमन में जाना उसे पश्चिम एशिया में फंसा सकता है। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में यह रक्षा समझौता पाकिस्तान के लिए एक रणनीतिक फायदे जैसा लग रहा था। पिछले साल सितंबर में रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ वो मुनीर भी मौजूद थे। समझौते के तहत सऊदी अरब अरबों डॉलर का निवेश पाकिस्तान में करेगा और उसे कर्ज भी देगा, जबकि पाकिस्तान सऊदी सेना को प्रशिक्षित करेगा और किसी भी हमले की स्थिति में सऊदी अरब की रक्षा करेगा।
Korba, Korba | Sep 21, 2026
गणपति विसर्जन के बाद अनंत अंबानी एक बार फिर भगवान गणेश की शरण में पहुंचे। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी भक्ति और सादगी की झलक देखने को मिली, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। गणेश उत्सव के दौरान परिवार के सदस्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं। अनंत अंबानी भी भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस साल उन्होंने पत्नी राधिका मर्चेंट और परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाया था। अब विसर्जन के बाद उनका लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचना एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। सामने आईं तस्वीरों और झलकियों में अनंत श्रद्धा के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आए। #AnantAmbani #LalbaugchaRaja #GanpatiBappa #AmbaniFamily #ganeshchaturthi🙏🕉️🌺
Korba, Korba | Sep 21, 2026
पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच कंगना रनौत का आलीशान आशियाना इन दिनों चर्चा में है। एक्ट्रेस का यह घर अपनी खूबसूरत लोकेशन के साथ-साथ यूनिक और शाही सजावट के लिए भी खास है। घर के इंटीरियर में पहाड़ी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज की झलक देखने को मिलती है, जो इसे बाकी सेलिब्रिटी होम्स से अलग बनाती है। लकड़ी के काम, खूबसूरत सजावटी सामान और घर की सादगी के साथ लग्जरी का खूबसूरत मेल नजर आता है। कंगना के इस पहाड़ी घर की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भी इसके इंटीरियर और डेकोरेशन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का यह आशियाना उनकी पसंद और अनोखे स्टाइल की झलक देता है। पहाड़ों के बीच बसा यह खूबसूरत घर वाकई देखने लायक है। #KanganaRanaut #HomeTour #CelebrityHome #bollywoodhot
Korba, Korba | Sep 21, 2026