बांसगांव: लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त को बाँसगाँव पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल , लूट का सामान बरामद
बासगांव थाने की पुलिस ने मोबाईल की लूट करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जिसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनीश यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम मझुआ के रूप में हुई। जिन्हें उपनिरीक्षक भूपेंद्र तिवारी के द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।