बांसगांव: बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान में धांधली का आरोप, कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने दी आत्मदाह की धमकी
बांसगांव में 32 वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 4,24,127 लाख मत और और कांग्रेस के सदल प्रसाद को 4,18,814 मत मिला था। कांग्रेस के प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि 33 वें राउंड में भाजपा को 422090 और 417685 की घोषणा कर दी गई। इसपर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति। प्रत्याशी सदल प्रसाद ने कहा कि अगर पुनः मतगणना नहीं होगी तो वो आत्मदाह कर लेंगे।