बांसगांव: पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में किया गया पौधारोपण, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भी रहे मौजुद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में पीपल , बरगद एवम पाकड़ का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि हम लोगों को जीवन रक्षा के लिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए एवम उनका संरक्षण करना चाहिए।