बांसगांव: उनवल और हरिहरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार को नहीं मिलेगी बिजली,उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेश कुमार कन्नौजिया ने दी
उनवल और हरिहरपुर उपकेंद्र क्षेत्र के उपभोक्ताओं को शुक्रवार 7 जून को सबेरे 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेश कुमार कन्नौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र उनवल पर वीसीबी पैनल बदलने का कार्य तथा 33 केवी लाइन पर अति आवश्यक अनुरक्षण का कार्य आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जाना है।