बांसगांव: भौआपार में अनियंत्रित बाइक टकराई पेड़ से तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीडा थाना के नौसड़ निवासी भुआल चौहान पुत्र सुभाष चौहान (18) अपने दोस्त राज चौहान (16) व चंदा निषाद (16) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शाम करीब चार बजे के करीब भौवापार गांव के बंधे के किनारे काली मन्दिर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गये। तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को इलाज हेतु भेजा।