बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के अस्थौला में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटकर किया घायल
गगहा थाना क्षेत्र के अस्थौला में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल की पत्नी ने गगहा पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्थौला निवासिनी पूजा ने गुरुवार को गगहा पुलिस को लिखित शिकायतीपत्र देते हुए आरोप लगाया है।