खानपुर: खानपुर कस्बे के मेला मैदान में आज 42 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा
खानपुर कस्बे के मेला मैदान में आज 42 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष कांता साहू ने आज मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि नगर पालिका की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में मेला मैदान में 42 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का भी दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर रहेंगे ।