सुनेल: कुंडला प्रताप व कादर नगर के बीच नाले की रपट हुई क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ प्रभावित
Sunel, Jhalawar | Aug 25, 2024 सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप व कादर नगर के बीच स्थित नाले की रपट बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण रपट के खरंजे उखाड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।जिससे बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।